फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक ने मोबाइल न लेने पर युवती पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र में सिरफिरे आशिक ने एक युवती पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। युवती की गलती बस इतनी थी कि उसने आरोपी से मोबाइल लेने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने घायल युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि गांव में रहने वाला शादीशुदा युवक उसकी बेटी को लंबे समय से तंग कर रहा है। बुधवार शाम बेटी घेर में पशुओं को पानी पिलाने गई थी। वहां पहले से ट्राली की आड़ में आरोपी छिपा बैठा था। आरोप है कि उसने युवती के साथ छेड़खानी की। आरोपी ने युवती को मोबाइल देने की भी कोशिश की। युवती ने मोबाइल लेने से इनकार कर दिया और शोर मचा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी भड़क गया और उसने युवती के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के सिर में डंडे से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। हंगामा होने पर युवती की मां व अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें