मुरादाबाद। पमिन सिनाम खेल की मंडलीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग में टीटू और बालिका वर्ग में सिमरन प्रथम स्थान पर रहीं। टीटू एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी के छात्र और सिमरन अक्रूर जी कन्या पाठशाला चंदौसी की छात्रा हैं। इनमें अलावा बालक में द्वितीय स्थान पर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज मुरादाबाद के मोहम्मद जुबैर द्वितीय और अब्दुल करीम खान इंटर कॉलेज अमरोहा के अमान तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में डीएवी कन्या इंटर कॉलेज बिलासपुर की अलीजा द्वितीय और भरतिया इंटर कॉलेज चंदौसी की काजल तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कॉलेज मुरादाबाद में हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद और डीआईओएस डॉ. अरुण दुबे रहे। कार्यक्रम संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रताप सिंह हिंदू गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने सभी अतितियों को स्मृति चिह्न भेट किए।
अरुणाचल प्रदेश का पारंपरिक खेल पमिन सिनाम (कॉक फाइटिंग) है। इस खेल में प्रतियोगी को एक पैर अपने हाथ में और दूसरा हाथ प्रतिद्वंद्वी के कंधे पर रखना होता है और एक पैर से छलांग लगाते हुए प्रतियोगी को गोले से बाहर करना होता है।