फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी में पारकर, बास्केटबॉल में एसएनबीए क्लब विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खेल दिवस के मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूली और क्लब के खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर रहा। हॉकी में गांधीनगर पब्लिक स्कूल की ए टीम को 1-0 से हराकर पारकर इंटर कॉलेज विजेता बना। जबकि बॉस्केटबॉल में फाइनल मुकाबला सोनकपुर स्टेडियम और एसएनबीए क्लब के मध्य खेला गया। इसमें एसएनबीए क्लब ने 30 गोल किए और विजेता बना।
विज्ञापन

उपविजेता सोनकपुर स्टेडियम की टीम ने 25 गोल किए थे। शासन और खेल मुख्यालय के निर्देशों पर गिल्ली डंडा, बोरा रेस, लेमन रेस आदि खेलों का भी आयोजन किया गया। बोरा रेस में अभिषेक प्रथम और प्रशांत द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में यशिका शर्मा प्रथम और साक्षी द्वितीय स्थान पर रहीं। लेमन रेस बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम और विनीत द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कसक प्रथम और साजिया सलीम द्वितीय स्थान पर रहीं। गिल्ली डंडा में मौरिस प्रथम और सौरभ द्वितीय स्थान पर रहे। सोनकपुर स्टेडियम में प्रतियोगिताओं का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजय पाठक ने किया। अतिथि के रूप में विजय कुमार शर्मा, बीएस बिष्ट, फैसल मसरूर, निशित दास, राजकुमार यादव, मनोहर ममगई (मन्नी), अकबर अली बेग, क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार मौजूद रहे। सचिन विश्नोई, नेहा सिंह, यश कुमार आदि प्रशिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें