फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 100 मी. दौड़ शुभ, दिव्यांशी व 200 मी. दौड़ में अंश व अंशिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के फत्तेहपुर बिश्नोई में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए खेलों में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में शुभ कुमार और दिव्यांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो 200 मीटर दौड़ में अंश और अंशिका अव्वल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दौड़ के अलावा गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद, कबड्डी, ऊंची कूद, खो-खो आदि खेलों में भी खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में छिपी प्रतिभाएं निखरती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। अंत में प्रतिभागी विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नोडल शिक्षक संकुल हेतराम सिंह, नरेंद्र सिंह, सलिल चौधरी, कृष्ण गोपाल सिंह, प्रियंका राणा, शिवानी चौधरी, सर्वेश यादव, जोली, दीपा विश्नोई, अनुमोद यादव, रवि कुमार, दीपशिखा बिश्नोई, जितेंद्र सिंह, सर्मेंद्र सिंह व एकता बिश्नोई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें