फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: शिवपाल यादव बोले- भाजपाई अगर हमें गुंडों का सरदार बता रहे हैं तो वह सभी हमारे चेले हैं

Tue, 09 Apr 2024 10:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

शिवपाल यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 60 सीटों पर जीत दर्ज की जाए और हमारा यह भी लक्ष्य है कि सभी सीटों पर भाजपा को हराया जाए।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपाई अगर हमें गुंडों का सरदार बता रहे हैं तो वह सभी हमारे चेले हैं। यह कहना है सपा के महासचिव शिवपाल सिंह यादव का। वह मंगलवार को गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के रजपुरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन


शिवपाल यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि 60 सीटों पर जीत दर्ज की जाए और हमारा यह भी लक्ष्य है कि सभी सीटों पर भाजपा को हराया जाए। एक सवाल के जवाब में कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र से हम चुनाव लड़ें, धर्मेंद्र लड़ें या आदित्य यादव चुनाव लड़ें। चुनाव तो सपा को ही लड़ना है। आगे कहा कि बदायूं लोकसभा क्षेत्र से उनके बेटे आदित्य यादव ही चुनाव लड़ेंगे। शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। कहा कि जिले से लेकर छोटे छोटे दफ्तरों तक भ्रष्टाचार चरम पर है।

ग्रामीण इलाकों में किसान परेशान है। शहरों में नौजावन परेशान है। किसान को खाद नही मिल पा रहा है। नौजवान को रोजगार नही मिल पा रहा। कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही सभी समस्याओं को हल किया जाएगा। इस दौरान गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, पूर्व विधायक प्रदीप यादव, पूर्व विधायक राजेश यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें