फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने व्यापारियों के आंदोलन को लेकर मेयर से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फल सब्जी मंडी व्यापारियों के आंदोलन के संबंध में शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मेयर से मुलाकात की। मेयर ने शिवसैनिकों को आश्वासन दिया कि इस मामले में रेलवे के अधिकारियों और जिलाधिकारी से बातचीत करेंगे।
विज्ञापन

शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा और प्रदेश उपप्रमुख विपिन भटनागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रविवार दोपहर मेयर विनोद अग्रवाल से मिलने पहुंचा। कपूर कंपनी के नीचे सब्जी मंडी हटाए जाने के मामले में मेयर को ज्ञापन दिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि कपूर कंपनी के नीचे फल-सब्जी मंडी के व्यापारियों को अतिक्रमण के नाम पर हटाया गया था। रोटी रोटी छिन जाने के बाद छोटे व्यापारी 13 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मेयर ने भरोसा दिया कि इस समस्या का समाधान करने के लिए रेलवे के अधिकारियों और जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। शिवसेना के जिला प्रमुख ने बताया कि बेरोजगार हुए व्यापारियों की समस्या का समाधान करने के लिए पार्टी के लोग सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में कमलेश राव, मुदित उपाध्याय, अंकुर टंडन, राजीव राठौर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें