फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर तिगरी निवासी अजीत का निकला ट्रैक किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोमवार देर रात सिविल लाइंस क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव की शिनाख्त शाहपुर निगरी निवासी अजीत के रूप में हुई है। अजीत मानसिक रूप से विक्षिप्त था और करीब तीन साल से उसका इलाज चल रहा था। परिजनों से इसकी पुष्टि की है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार देर रात सिविल लाइंस पुलिस को हरिद्वार रेल लाइन के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला था। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शव दो हिस्सों में बंटा था और एक हिस्सा रेलवे ट्रैक के बीच में था। इससे आशंका जताई जा रही थी कि युवक ने आत्महत्या की है। बुधवार को मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर तिगरी के तमाम लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने युवक की शिनाख्त गांव निवासी राकेश कुमार के बेटे अजीत कुमार (30) के रूप में की। अजीत का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें