फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कॉलेज में ऑटोमैटिक, इलेक्ट्रिक, हैंड-ऑपरेटेड जैसे सिलाई मशीनों का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दयानंद आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में बुधवार को आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने ऑटोमैटिक, इलेक्ट्रिक, हैंड-ऑपरेटेड और कंप्यूटराइज्ड मॉडल जैसे सिलाई मशीनों का प्रदर्शन किया। छात्राओं को मॉडल के प्रत्येक फीचर्स को दिखाया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि यह सिलाई मशीनें अपनी मजबूती, टिकाऊपन और आसान संचालन के लिए देश में प्रसिद्ध हैं। इन मशीनों का उपयोग न केवल घरेलू सिलाई के लिए बल्कि छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने के लिए लाभकारी हैं।
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग सेल, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सीमा रानी के निर्देशन में किया गया। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को मशीनों की मदद से फॉल-पीको, कढ़ाई, इंटरलॉक, बटनहोल, पैचवर्क जैसी तकनीकों का लाइव डेमो दिया। प्रशिक्षकों ने कहा कि इन मशीनों के उपयोग से सिलाई का काम तेज, साफ और प्रोफेशनल क्वालिटी में किया जा सकता है। छात्राओं ने कार्यशाला से मिले अनुभव को बेहद उपयोगी बताया। आधुनिक मशीनों की जानकारी मिलने से उनका आत्मविश्वास और कौशल दोनों में वृद्धि हुई है। इस मौके पर प्रो. रीना मित्तल, प्रो. मनी बंसल, प्रो. अर्चना राठौर, डॉ. नीतू सिंह, अनीता फर्स्वाण, डॉ. निशा यादव, नेहा दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें