फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफ्लेक्टर के नाम पर उगाही करने वाले सात धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा-अगवानपुर बाईपास पर गाड़ियों में रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर अवैध वसूली कर रहे गैंग को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

राजस्थान के बीकानेर जिले के पांच थानाक्षेत्र के नाथसर गांव निवासी बाबूलाल ट्रक चालक है। बाबूलाल ट्रक में लकड़ी लादकर गोंडा से गंगानगर जा रहे थे। शनिवार रात वह तकरीबन करीब 11 बजे पाकबड़ा थानाक्षेत्र के पाकबड़ा-अगवानपुर बाईपास स्थित हकीमपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे थे कि तभी बोलेरो सवार कई लोगों ने उनके ट्रक को रोक लिया तथा अपने को ट्रैफिक डिपार्टमेंट का बताते हुए कहा कि वह लोग वाहनों में रिफ्लेक्टर लगा रहे हैं। इसके बाद उन लोगों ने बाबूलाल से 300 रुपये उसके ट्रक में भी रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर लेने के बाद उसकी पर्ची दे दी, लेकिन रिफ्लेक्टर नहीं लगाए। जिसका बाबूलाल ने विरोध किया तो बोलेरो सवार लोगों ने उसके साथ गालीगलौज व मारपीट करके उसे भगा दिया। बाबूलाल वहां से निकलकर मोढ़ातैया गांव के पास ढाबे पर पहुंचे और इसकी जानकारी फोन से एसएसपी बबलू कुमार को दी।
एसएसपी ने एएसपी सागर जैन व पाकबड़ा पुलिस को तुरंत मौके पर पहुंच कार्रवाई के लिए कहा। एएसपी सागर जैन ने एक ट्रक में कुछ सिपाहियों को बैठा कर मौके पर भेजा तथा स्वयं भी एक प्राइवेट वाहन से मौके पर पहुंचे, जहां बोलेरो सवार कुछ लोगों को प्राइवेट वाहनों को रोक कर रिफ्लेक्टर के नाम पर उनसे पैसे लेते देखा। एएसपी के इशारे पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से सात लोगों को दबोच लिया और उन्हें थाने ले आई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुबोध निवासी शिव चौक थाना परीक्षित मेरठ, मनोज, अमित व गौरव शर्मा निवासी सिंथावली बागपत, गौरव निवासी शक्ति नगर हापुड़, भारत निवासी थाना खेकड़ा बागपत और हिमांशु निवासी आवास विकास थाना हापुड़ बताया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें