फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: एक ही परिवार के दो सदस्य समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मरीजों की संख्या 83

Mon, 25 Jan 2021 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। रविवार को एक ही परिवार के दो सदस्य समेत सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों में 65 साल के बुजुर्ग भी शामिल हैं। वहीं चार मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 83 रह गई है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। संक्रमण का फैलाव कम होने पर मरीजों की संख्या में भी गिरावट आने लगी है। रविवार को आई आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें एक ही परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। स्वस्थ होने पर चार मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11857 हो गई है। हालांकि 11570 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है। जिले सक्रिय मरीजों की संख्या 83 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें