शहर में फिर आवारा कुत्तों का आतंक लोगों को सताने लगा है। शहर के अलग अलग स्थानों पर रविवार दो बच्चों को कुत्तों ने काट कर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए उनके परिवार वाले जिला अस्पताल ले गए।
शहर में आवारा कुत्तों का एकबार फिर आतंक बढ़ने लगा है। घायल बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुइयाबाग निवासी मोहम्मद राशिद ने बताया कि उनका पुत्र मोहम्मद जईम (सात वर्ष) करीब दो बजे के करीब घर से मोहल्ले की ही एक दुकान पर अपने लिए चाकलेट लेने गया था। इसी बीच रास्ते में एक आवारा कुत्ते ने उसे काट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया।
कटघर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा निवासी अब्दुल वहाव ने बताया कि उनका बेटा जियाउर्रहमान (छह वर्ष) घर के बाहर कुछ अन्य बच्चों के साथ केल रहा था, इसी बीच उधर से गुजरे एक आवारा कुत्ते ने उसे काट कर घायल कर दिया।