फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सात की मौत, चार संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जनपद में शुक्रवार को 442 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि संक्रमण की वजह से सात ने दम तोड़ दिया। जान गंवाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय बाल संप्रेषण गृह में 24 किशोरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिला प्रोबेशन अधिकारी का कहना है कि सभी किशोरों को आइसोलेट कर दिया गया है
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को उपचार के लिए गुरुवार सुबह भर्ती कराया था, जहां उन्होंने शुक्रवार तड़के दम तोड़ दिया। रामगंगा विहार निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए 27 अप्रैल को भर्ती कराया गया था, उन्होंने भी शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। मझोला निवासी 30 वर्षीय और 60 वर्षीय महिला का भी शुक्रवार को कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। इसके अलावा तीन अन्य की मौत भी कोरोना की वजह से हो गई। शुक्रवार को बिलारी, डिलारी कांठ, मुंढापांडे और छजलेट ब्लॉक से करीब 65 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि 24 बच्चे संक्रमित हुए हैं। संप्रेषण गृह में पर्याप्त जगह है। इसलिए सभी संक्रमित किशोरों को अलग-अलग आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें