मुरादाबाद। रामगंगा रेलवे पुल के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
शुक्रवार सुबह कटघर थानाक्षेत्र में रामगंगा रेलवे पुल पर एक युवक घायल हालत में पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
ब्यूरो