फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी कांड: सेशन हवालात पर तैनात पुलिस वालों से पूछताछ, जल्द गिर सकती है गाज

Sat, 20 Jul 2019 06:31 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
पुलिस पर गिर सकती है गाज - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

घटना वाले दिन चंदौसी सेशन हवालात पर तैनात रहे पुलिस कर्मियों पर जल्द गाज गिर सकती है। अभी तक की पड़ताल में यह बात साफ हो चुकी है के बंदियों को हथियार पेशी के दौरान चंदौसी कचहरी परिसर या सेशन हवालात पर ही दिए गए। ऐसे में उन पुलिस कर्मियों पर शिकंजा कस गया है जिनकी ड्यूटी सेशन हवालात पर थी। इन पुलिस कर्मियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि पेशी के दौरान फरार बंदियों के संपर्क में कौन- कौन आया था।

विज्ञापन


दो पुलिस कर्मियों की शहादत के लिए कुछ पुलिस वालों की ही लापरवाही जिम्मेदार है। बंदियों तक यदि हथियार नहीं पहुंचते तो वह दो सिपाहियों की हत्या कर फरार नहीं हो सकते थे। लेकिन सुरक्षा इंतजामों और चौकसी को भेदकर बंदियों के साथियों या परिवार के लोगों ने उन तक पुलिस कस्टडी में हथियार पहुंचा दिए।

कोर्ट परिसर पर बने सेशन हवालात पर तैनात पुलिस कर्मियों की यह जिम्मेदारी थी कि वह बंदियों की निगरानी करते। नियम तो यह भी है कि सेशन हवालात पर बंदियों को उनके परिजनों या किसी से भी मिलने नहीं दिया जाएगा और किसी भी तरह का सामन बंदियों को नहीं लेने दिया जाएगा। सेशन हवालात से बंदियों को जब कोर्ट में पेशी पर ले जाया और वापस लाया जाता है तो दो पुलिस कर्मी साथ में रहते हैं।
विज्ञापन


बंदियों को हथियार या तो सेशन हवालात पर दिए गए या फिर कोर्ट में पेशी से लौटते समय सेशन हवालात तक के रास्ते में कहीं दिए गए। दोनों ही हालात में सेशन हवालात पर लगे पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है। आईजी रमित शर्मा का कहना है कि सेशन हवालात पर जो पुलिस कर्मी से उनसे पूछताछ करके यह जानने की कोशिश की जा रही है कि बंदियों के संपर्क में उस दिन कौन - कौन आया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें