फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे दवा व्यापारी ने रची लूट की झूठी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्ज में डूबे दवा व्यापारी ने रची लूट की झूठी कहानी
क्रासर
- पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी व्यापारी को किया गिरफ्तार
- शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे पुलिस को दी घटना की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के खुशहालपुर में शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे कर्ज में डूबे दवा व्यापारी अमित कुमार ने तगादे से बचने को लूट की झूठी कहानी रच डाली। पुलिस का दावा है कि व्यापारी ने अपनी इस कहानी को सच दिखाने के लिए वकायदा चाकू से खुद पर हमलाकर लहूलुहान कर लिया। पुलिस ने व्यापारी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशन देही पर चाकू और एक तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

लूट की झूठी कहानी रचने वाला दवा व्यापारी अमित कुमार मझोला के बुद्घि विहार निवासी है। उसने दो साल पहले उसने खुशहालपुर चौराहे के पास दवा एजेंसी खोली थी। शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे उसने यूपी 100 पर कॉल कर बताया कि उस पर बदमाशों ने चाकू से हमलाकर तेरह लाख रुपये लूट लिए हैं। इस सनसनीखेज घटना ने पुलिस के होश उड़ दिए। खुशहालपुर कालोनी के लोग जागे तो वो भी दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी से घटना की जानकारी की। शहर में बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई। व्यापारी ने बताया कि वह दिल्ली जाने के लिए दवा एजेंसी में पहुंचा। उसने अपने दफ्तर के बाहर कार खड़ी कर दी। इसके बाद जीने से ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और अलमारी से तेरह लाख रुपये एक बैग में रख लिए। शुक्रवार सुबह सवा चार बजे दो बदमाश आ गए। उन्होंने व्यापारी पर चाकू से हमला किया और रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि व्यापारी से पूछताछ की तो वह बार बार अपना बयान बदल रहा था। इसके अलावा जिस वक्त की घटना बताई। जिस समय सीसीटीवी कैमरों की डीबीडी की भी केबिल भी निकल कर ले गया था। जब व्यापारी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी पर करीब 40 लाख का कर्ज हो गया था। कारों की किस्त भी जमा नहीं कर पा रहा था। उसने पत्नी को जन्म दिन पर गिफ्ट देने का वादा किया था, लेकिन गिफ्ट नहीं दे पाया। कर्ज देने वाले लोग भी उस पर लगातार तगादा कर रहे थे। व्यापारी ने किस्त और तगादे से बचाने के लिए लूट की झूठी कहानी रची थी। सीओ ने बताया कि आरोपी दवा व्यापारी के खिलाफ पुलिस को झूठी सूचना देने और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें