फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड: पचास लोगों से पूछताछ, 25 मोबाइल नंबरों की खंगाली सीडीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में इस्लाम नगर काफियाबाद के बीच चार सितंबर की सुबह राशन डीलर के पति सिक्योरिटी गार्ड सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों तक पुलिस छह दिन बाद भी नहीं पहुंच सकी है, जबकि इस मामले में एसएसपी ने एसओजी, क्राइम ब्रांच, सर्विलांस समेत पांच टीमें गठित की हैं। हालांकि पुलिस टीमों ने पचास से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा दर्जनों लोगों के मोबाइल की सीडीआर भी खंगाली जा चुकी है।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के काफियाबाद गांव की राशन डीलर सुखलेश के पति सुरेंद्र सिंह(35) सिक्योरिटी गार्ड थे। वह मुरादाबाद स्थित साईं गार्डन में ड्यूटी करते थे। शनिवार सुबह सुरेंद्र सिंह नाइट ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे भोजपुर क्षेत्र में इस्लामनगर- काफियाबाद मार्ग पर उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में काफियाबाद निवासी आरोपी सचिन, रोहित, जितेंद्र और घोसीपुरा निवासी अनीस व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस एक आरोपी अनीस की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपी फरार हैं। तीन दिन पहले पीड़ित परिवार ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसएसपी बबलू कुमार ने भोजपुर पुलिस के अलावा एसओजी, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीमे में लगा दी थीं। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने पचास से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा 25 मोबाइल नंबरों की भी सीडीआर निकलवाई है। बावजूद इसके पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुच है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार का कहना है कि पुलिस टीमें हर एंगल पर जांच कर रही हैं। आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें