मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड सड़क किनारे बेहोशी की हालत मे मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मझोला थानाक्षेत्र के बसंत विहार निवासी राजेंद्र (40) सिक्योकरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बुधवार सुबह राजेंद्र घर से ड्यू्टी के लिए निकला था। शाम के समय वह सिविल लांइस थानाक्षेत्र में पीएमएस स्कूल के पास सड़क किनारे बेहोशी कि हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची लैपर्ड पर तैनात पुलिस ने 108 नंबर की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन सिक्योरिटी गार्ड की तलाश करते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए, तब तक कर्मचारी शव मोर्चरी में रख चुके थे। परिजनों ने शव देख कर मृतक की पहचान राजेंद्र के रूप में की। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। राजेंद्र के परिवार में पत्नी रचना, एक बेटा निक्कू और एक बेटी खुशी है।