भोजपुर। भोजपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर माफी के पास ढेला नदी में अज्ञात महिला का कंकाल मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने कंकाल को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ढेला नदी में बह कर आया अज्ञात महिला का कंकाल झाड़ियों में फंस गया था। शनिवार शाम किसानों की सूचना पर पीआरवी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी को सूचना दी। भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि कंकाल ढेला नदी में कहीं से बह कर आया है। संवाद