फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ कैमरों की फुटेज खंगाली दस लोगों से की लंबी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कारोबारी कुशांक गुप्ता हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस ने घटनास्थल से लेकर कांठ रोड और सेल्स टैक्स चौराहा व साईं मंदिर रोड तक करीब तीन सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हत्यारोपी कांठ रोड तक भागते देखे गए हैं। इसके अलावा पुलिस ने नामजद दोनों भाइयों और उनके पिता को उठा लिया है। इसके अलावा भाजपा नेता के करीबी लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। नामजद आरोपियों से पूछताछ में फिलहाल पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इसके अलावा जानकारी के अनुसार पुलिस अन्य एंगल पर भी अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक के पिता अशोक कुमार ने बिजनौर के नूरपुर थानाक्षेत्र के कबीर नगर निवासी प्रियांशु गोयल और उसके भाई हिमांशु गोयल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। एसएसपी ने बुधवार रात घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हत्याकांड के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमें लगा दी थीं। बुधवार देर रात से लेकर गुरुवार दोपहर तक क्षेत्र के तीन सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी और उसके पिता को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों का दावा है कि नामजद आरोपियों से पूछताछ में अब तक कोई लाइन नहीं मिल पाई है। इसके अलावा पुलिस ने भाजपा नेता के करीबी लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस दस लोगों से अलग-अलग पूछताछ कर चुकी है। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस को कोई लाइन नहीं मिल पाई तो अन्य एंगल पर भी पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें