फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो से तीन मिनट की स्क्रिनिंग, ‘कद’ के हिसाब से सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। क्या समीकरण है...कैसे चुनाव लड़ेंगे...टिकट मांगने का आधार क्या है...कितने बूथ है...कितने वोटर हैं...कब से पार्टी में है...क्या योगदान है, ये सवाल कांग्रेस स्क्रिनिंग कमेटी की ओर से टिकट के दावेदारों पर दागे गए। दो से तीन मिनट की स्क्रिनिंग में दावेदारों के ‘कद’ के हिसाब से सवाल पूछे गए। स्क्रिनिंग देर शाम तक चली।
विज्ञापन

शनिवार को सर्किट हाउस में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने टिकट के लिए आवेदन करने वालों की स्क्रिनिंग की। इस स्क्रिनिंग में मुरादाबाद और बरेली मंडल के करीब चार सौ से अधिक टिकट के दावेदार शामिल हुए। इसके चलते कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा रहा। दोपहर 11.30 बजे शुरू हुई स्क्रिनिंग शाम 8.30 बजे तक चली। इसकी शुरुआत मुरादाबाद नगर विधानसभा से हुई, जबकि अंत संभल विधानसभा पर हुआ।
करीब दस घंटे चली स्क्रिनिंग में आवेदकों को दो से तीन मिनट का समय मिला। इस दौरान स्क्रिनिंग कमेटी के सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और तौकीर आलम सवाल करते रहे। सवालों के जवाब में दावेदार अपनी जीत, जातिगत आंकड़ा, पार्टी में योगदान का हवाला देते रहे। स्क्रिनिंग कमेटी अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को देंगी। इसके बाद टिकटों की घोषणा की उम्मीद है।
विज्ञापन

- स्क्रिनिंग में मुरादाबाद और बरेली मंडल से टिकट के लिए आवेदन करने वाले शामिल हुए। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदकों में उत्साह देखने को मिला। स्क्रिनिंग की रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को दी जाएगी। दिसंबर आखिरी तक टिकट की घोषणा हो सकती है। - तौकीर आलम, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस
नौ जिलों के 53 विधानसभाओं से पहुंचे दावेदार
मुरादाबाद। मुरादाबाद सर्किट हाउस में हुई स्क्रिनिंग में नौ जिलों के 53 विधानसभाओं के दावेदार शामिल हैं। इसमें मुरादाबाद मंडल की 27 और बरेली मंडल की 26 विधानसभा शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें