फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम रखने के स्थान को देखा, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सामान्य प्रेक्षकों ने शनिवार मंडी समिति पहुंच कर वहां विधानसभावार मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान के बाद ईवीएम रखने वाले स्थान का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक अलका श्रीवास्तव, डा. एम बालाजी, डा. दिनेश कुमार मौर्या, गांवडे प्रदीप केशवाराव एवं पुलिस प्रेक्षक तथा व्यय प्रेक्षकों ने मंडी समिति में प्रत्येक विधानसभावार मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का मतगणना से पूर्व दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रेक्षकों ने मतगणना स्थल पर प्रकाश, पानी, रास्ता आदि के साथ ही ईवीएम रखने के स्थान को भी देखा और टेबल पर लगने वाली जाली की ऊंचाई के संबंध में विस्तार से चर्चा की। प्रेक्षकों ने यह भी जाना कि विधानसभावार कितने राउंड में मतगणना की गिनती होगी। मंडी समिति में मतगणना के लिए पर्याप्त जगह होने पर प्रेक्षकों ने मंडी समिति में मतगणना से पूर्व ही और बेहतर ढंग से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम राजबहादुर सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय मनीष चौधरी समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रेक्षकों ने इसके अलावा निर्वाचन कार्यालय में बने विधानसभा सामान्य निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विधानसभा सामान्य निर्वाचन का कार्य सुचारु रूप से कराने के निर्देश दिए। प्रेक्षकों ने कंप्यूटर एवं टेलीफोन ड्यूटी पर बैठे कार्मिकों से जाना कि किस तरह की शिकायतें आ रही है और किस तरह से शिकायतों को नोट करके उनका निस्तारण किया जा रहा है। निर्वाचन कंट्रोल एवं शिकायत प्रभारी प्रबुद्ध सिंह ने कंट्रोल रूमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई। जिस पर प्रेक्षकों ने संतोष व्यक्त करते हुए और बेहतर एवं ठीक प्रकार से कार्य करने के निर्देश दिए। प्रेक्षकों ने ईवीएम वेयर हाउस के बाहर चारों ओर घूमकर व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें