फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम की जमानत पर सपाइयों ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड के मामले में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दिसंबर 2019 को दर्ज हुआ था। सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में जमानत की जानकारी पर कई जगह सपाइयों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

भाजपा नेता आकाश सक्सेना का आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने गलत तरीके से दस्तावेज तैयार करवाकर दो पैन कार्ड बनवाए हैं। उनका अनुचित लाभ ले रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120बी में मुकदमा दर्ज किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जमानत की मंजूरी दे दी है लेकिन शिकायतकर्ता के बयान दर्ज होने के बाद आदेश प्रभावी होने की बात कही है। इसके लिए चार हफ्ते का समय दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायकर्ता आकाश सक्सेना का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने जमानत मंजूर की है, लेकिन आरोप समाप्त नहीं किए हैं। सजा दिलाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हमें देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें