फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बात, संभल के युवक का वीडियो वायरल; बवाल में मरने वाले को शहीद कहें या..

Thu, 16 Jan 2025 01:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

Sambhal Violence News: पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बातचीत करते युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ने मौलाना से पूछा है कि जिन लोगों की जान गई है उनको शहीद कहा जाएगा या नहीं। मौलाना द्वारा कहा जाता है कि वह शहीद कह सकते हैं। 
विज्ञापन
संभल में बवाल के दौरान कार में लगी आग से बचकर भागते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sambhal News: पाकिस्तान में बैठे एक मौलाना से संभल के एक युवक की वीडियो कॉल पर हुई बातचीत वायरल हो रही है। वीडियो में युवक संभल बवाल में जान गंवाने वालों को शहीद कहा जाएगा या नहीं, यह सवाल मौलाना से करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस युवक की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन


जिले के एक युवक ने सोशल मीडिया से जुड़े पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल से बातचीत की है। जिसमें युवक ने खुद को संभल का रहने वाला बताया है और 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल का जिम्मेदार पुलिस-प्रशासन को बताया है। 

जिन पांच लोगों की जान गई है उनकी मौत का जिम्मेदार भी पुलिस को बताया है। युवक ने मौलाना से पूछा है कि जिन लोगों की जान गई है उनको शहीद कहा जाएगा या नहीं। मौलाना द्वारा कहा जाता है कि वह शहीद कह सकते हैं। युवक का पाकिस्तानी मौलाना से बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने के लिए टीम को लगाया गया है। युवक पत्थरबाजी करने में शामिल हो सकता है। युवक को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

पत्थरबाजी में शामिल दो और आरोपी गिरफ्तार 

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पुलिस ने पत्थरबाजी के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 60 उपद्रवियों को जेल भेजा जा चुका है, जिसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला कोटगर्बी निवासी मोहम्मद आमिर अंसारी और इमरान हैं, जो घटना के बाद अलग-अलग शहरों में छिपे हुए थे। घर लौटने पर उनकी पहचान वीडियो और फोटो के आधार पर कर गिरफ्तारी की गई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में पत्थरबाजी में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन

89 आरोपी अब भी फरार

बवाल में शामिल कुल 89 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इनके खिलाफ जल्द ही न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी कराया जाएगा। एसपी ने स्पष्ट किया कि जो भी बवाल में शामिल थे, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी। जामा मस्जिद, नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में हुए तीन बवालों के दौरान पुलिस ने वीडियो और फोटो लिए थे। इनकी जांच में 450 चेहरों की पहचान की गई है। पुलिस की टीमें इन चेहरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें