फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : वार्ड 23 को लेकर सपा विधायकों में रार, 31 पर घोषित उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सपा ने शनिवार को समर्थित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने अभी 31 वार्डों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, दावेदारों की संख्या अधिक होने पर सात वार्डों में प्रत्याशी नहीं उतारने का निर्णय लिया गया है। यहां सपाई में घमासान होने की उम्मीद है। वहीं वार्ड 23 से विधायक कुंदरकी और विधायक बिलारी की दावेदारी से रार की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

सपा में जिला पंचायत सदस्य पद के 39 सीटों के लिए 310 लोगों ने दावेदारी ठोंकी थी। दावेदारों में पूर्व विधायक की पत्नी, वर्तमान विधायक की बहू और भाभी समेत संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं। वार्ड संख्या 35 से सबसे अधिक 11 लोगों ने दावेदारी की थी। प्रत्याशी चयन के लिए बनी छह सदस्यीय समिति ने दावेदारों के नामों पर मंथन कर सूची लखनऊ भेज दी थी। शनिवार को जिला पंचायत वार्डों के लिए समर्थित प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए गए। इस सूची में 31 वार्डों को शामिल किया गया है। इसमें तीन वर्तमान जिला पंचायत सदस्यों के नाम शामिल हैं। सात वार्डों पर पार्टी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। इसकी वजह इन वार्डों दावेदारों की संख्या अधिक होना है। सभी दावेदार पार्टी के कार्यकर्ता या पदाधिकारी हैं। ऐसे में यहां पार्टी उम्मीदवार घोषित कार्यकर्ताओं की नाराजगी नहीं झेलना चाहती है। वहीं वार्ड 23 के लिए वर्तमान विधायक कुंदरकी और बिलारी में सहमति नहीं बन पाई है।
- जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 31 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। सात वार्डों में पार्टी ने प्रत्याशी नहीं उतारने का निर्णय लिया है। वार्ड 23 के उम्मीदवार के लिए लखनऊ से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

- जयवीर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा
इन वार्डों में सपा नहीं उतारेगी प्रत्याशी
- वार्ड संख्या 02, 08, 10, 13, 31, 34 और वार्ड संख्या 35
विधायकों की प्रतिष्ठा बनी वार्ड 23
मुरादाबाद। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 23 सपा के दो विधायकों के लिए प्रतिष्ठा बनती जा रही है। इस वार्ड से कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान और बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम ने अपनों के लिए दावेदारी जताई है। महिला के लिए आरक्षित इस वार्ड से हाजी रिजवान अपनी बहू और मोहम्मद फहीम अपनी भाभी को सपा समर्थित उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। जिसे लेकर पार्टी असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

जानिए किस वार्ड से कौन है सपा समर्थित प्रत्याशी
वार्ड संख्या--समर्थित प्रत्याशी
01-------एम इल्यास
03-------प्रमोद यादव
04-------अब्दुल्ला शाकिर उर्फ मो. शाकिर अंसारी अहमद
05-------रईस अहमद
06-------साजिदा बेगम
07-------सरकार हुसैन
09-------नौसिर जहां
11-------निशी रानी
12-------नाजिम अली
14-------डा. नोरतन सिंह
15-------अकरम चौधरी
16-------कुशल यादव
17-------शशि बाला
18-------हाजी नाजिम मलिक
19-------नजराना
20-------रईसुद्दीन
21-------इश्त्याक सैफी
22-------मोहम्मद नवेद
24-------राजकली
25-------नीलू कुमारी
26-------बलवीर सिंह
27-------अफरोज
28-------अमित यादव
29-------पीतांबर सिंह
30-------हिमांशु चौहान
32-------बाबू अली खां उर्फ शाकिर अली खां
33-------आशुतोष यादव
36-------शाबाना परवीन
37-------नजीर अहमद
38-------रुखसाना परवीन
39-------भूरी बेगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें