टांडा (रामपुर)। नगर में चले रहे मरहूम इकबाल, मास्टर सगीर और मंसूर अख्तर मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में सहारा क्रिकेट क्लब ने बादशाह क्रिकेट क्लब को एक तरफा मुकाबले में मात दी।
मोहल्ला मोतीनगर स्थित स्वर्गीय मंसब अली स्टेडियम में शनिवार की रात 11 बजे शुरू हुए मैच में सहारा के कप्तान फिरासत उर्फ अन्ना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। बादशाह क्लब की पूरी टीम 15.4 ओवर में मात्र 100 रन पर ढेर हो गई। नाजिम ने 20, नफीस ने 14 और अभिषेक ने 12 रन बनाए। जबकि सहारा क्लब की ओर से मुनीर ने चार विकेट, गगनदीप ने दो और फिरासत व अहमद ने एक-एक विकेट हासिल किया।
जवाब में सहारा क्लब ने 101 रनों का लक्ष्य केवल दो विकेट खोकर 15.2 ओवर में हासिल कर लिया। गगनदीप ने 48 रन की शानदार पारी खेली। जबकि वसीम ने 27 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच गगनदीप और बेस्ट बॉलर का अवार्ड मुनीर बादशाह को मिला। अवार्ड वितरण नावेद रहमानी ने किया। कमेंट्री जहीर, जिया, सईद सागर और अब्दुल रज्जाक ने की, जबकि स्कोरिंग आकिब, गुल और सरफराज के जिम्मे रही। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष हाजी जुल्फकार हाजी मुबीन, अल्कमा, इफ्तिखार, शेकू, सगीर, माया आदि मौजूद रहे।