फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए के छापे की अफवाह से शहर में हड़कंप, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसी का इनकार

Tue, 08 Oct 2019 05:18 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी मोहसीन सालेहा की गिरफ्तारी के बाद अमरोहा में एनआईए की छापे की अफवाह से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। संदिग्ध आतंकी का कनेक्शन अमरोहा से जुड़ा बताया जा रहा है। रविवार की रात में एनआईए और आईबी की छापेमारी की चर्चाएं चलती रहीं। हालांकि स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसी ने इस तरह के इनपुट से इनकार किया है।
विज्ञापन


26 दिसंबर 2018 को जिले में एनआईए और यूपी एटीएस ने संयुक्त रूप छापा मारकर अमरोहा से संदिग्ध आतंकी मुफ्ती सुहैल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने संदिग्ध आतंकियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मिलने का दावा किया गया था। अभी तक एनआईए इस प्रकराण की विवेचना कर रही है, लेकिन इसके करीब नौ महीने बाद फिर फिर आतंकी कनेक्शन अमरोहा से जुड़ गया है।
 
शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के बारामूला में जैश-ए- मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी मोहसिन सालेहा को गिरफ्तार किया है। मोहसिन का अमरोहा कनेक्शन बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि मोहसिन सालेहा ने अमरोहा जनपद के एक मदरसे से तालीम हासिल की है। 
विज्ञापन


मोहसिन सालेहा की गिरफ्तारी के बाद फिर अमरोहा एनआईए की रडार पर है। इसके बाद शहर में एनआईए की छापे की अफवाह फैल रही है। यह भी चर्चा रही है कि एनआईएन और आईबी ने रविवार की रात अमरोहा में छापे मारे। करीब एक घंटे तक टीम अमरोहा में रही, लेकिन स्थानीय पुलिस और खुफिया तंत्र ने एनआईए की किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें