मुरादाबाद में डबल डेकर हादसे में प्राथमिकी जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई। जिस सेक्शन में डबल डेकर ट्रेन के दो कोच बेपटरी हुए थे उसके दो सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई दिल्ली से आए चीफ ट्रैक इंजीनियर और उनकी टीम द्वारा जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।
रविवार सुबह मुरादाबाद और कटघर स्टेशन के बीच रेल पटरी पर मरम्मत कार्य किया जा रहा था। लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर ट्रेन के सी- पांच और सी- सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे। ट्रैक को पूरी से ठीक नहीं किया गया था। उससे पहले ही यहां से ट्रेन गुजार दी गई थी। गनीमत रही कि उस वक्त ट्रेन की रफ्तार कम थी। इस हादसे से दिल्ली तक हड़कंप मच गया था।
रविवार को ही रेलवे मुख्यालय से ट्रैक चीफ इंजीनियर और उनकी टीम मुरादाबाद पहुंच गई थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। टीम ने प्राथमिकी जांच रिपोर्ट डीआरएम को सौंपी। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर डीआरएम ने दो सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित कर दिए हैं।
रेलवे मुख्यालय की ओर से एक टीम गठित की है। यह टीम विस्तृत जांच करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एडीआरएम अश्वनी कुमार ने बताया कि दो सीनियर सेक्शन इंजीनियर निलंबित किए गए हैं।