फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 24 Dec 2017 01:28 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेडियम में चल रही मुरादाबाद रेल मंडल की अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आरपीएफ ने जीत लिया। आरपीएफ ने सी एंड डब्ल्यू की टीम को 29 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर पीयूष चावला और डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


आरपीएफ की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आरपीएफ की टीम ने निर्धारित ओवरों में 133 रन बनाए। जिसमें आलोक दीक्षित ने नाबाद  46 रन की पारी खेली। आरपीएफ की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर फाइनल मुकाबला 29 रन से जीतकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

मैच का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल ने किया। जबकि अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पीयूष चावला द्वारा विजेता और उप विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। क्रि केटर पीयूष चावला के हाथों ट्राफी पाकर खिलाड़ियों की खुशी दोगुनी हो गई। मैन ऑफ दी मैच आलोक दीक्षित, मैन ऑफ दी टूर्नामेंट दिलीप सिंह, आल राउडर कमल, बेस्ट विकेट कीपर मोहन भंडारी, बेस्ट बल्लेबाज शाने अजीम को चुना गया और उन्हें ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर सभी शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे । मैच रेफरी सुशील कुमार, नरमू से आरके बाली, उरमू से मनोज शर्मा, शलभ सिंह, धीरेंद्र सिंह, एके यादव, कुलदीप प्रेमी मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन सहायक मंडल क्रीडा अधिकारी बीएस सिद्दीकी ने किया। मंडल क्रीडा सचिव मो. नासिर कमाल समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें