फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान और कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस सात जून तक बदले मार्ग से चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखनऊ रेल मंडल के खेतासराय स्टेशन पर रेल लाइन की मरम्मत का कार्य के लिए एक से सात जून तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में ट्रेन (14235/36) वाराणसी-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस छह जून तक रद्द रहेगी। (13307/08) धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस बारास्ता वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन बाबातपुर, खालिसपुर, जलालगंज, जफराबाद, जौनपुर, मिहरावान, खेतासराय, शाहगंज, बिलवई, मालीपुर, अकबरपुर, घुगुस, बिलहर घाट, अयोध्या, आचार्य नरेन्द्र देव नगर, अयोध्या कैंट, सोहवाल, रुदौली, पटरंगा, दरयाबाद तथा बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी।
इसके अलावा (13151-52) कोलकत्ता-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस बारास्ता वाराणसी-प्रतापगढ़-रायबरेली-लखनऊ परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन जौनपुर, शाहगंज, मिहरावान, अकबरपुर, घुगुस, अयोध्या, आचार्य नरेन्द्र देव नगर, अयोध्या कैंट, सोहवाल, रुदौली, दरयाबाद, सफदरगंज और बाराबंकी स्टेशनों पर नहीं ठहरेगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें