फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली के बुधबाजार स्थित एक होटल के कमरे में 26 वर्षीय अर्श खां उर्फ गुड्डू का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। होटल स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद अर्श खां उर्फ गुड्डू रामपुर के स्वार थानाक्षेत्र के नरपत नगर निवासी था। वह गुजरात के अहमदाबाद में कपड़ों की सिंचाई का काम करता था। चार दिन पहले ही वह गुजरात से घर लौटा था। एक दिन घर रुकने के बाद वह मुरादाबाद आ गया। इसके बाद से वह बुधबाजार स्थित गुंबर होटल के कमरे नंबर 205 में ठहरा हुआ था। इसी कमरे में दो अन्य युवक भी रुके हैं। मंगलवार रात मोहम्मद अर्श ने कमरे का भुगतान किया और स्टाफ से कहा कि वह अब चला जाएगा। इसके बाद वह कमरे में चला गया। रात करीब ग्यारह बजे रूम पार्टनर कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अर्श का शव फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना होटल स्टाफ को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। इसके बाद शव को फंदे से उतरवा लिया। पुलिस ने मोहम्मद अर्श के परिजनों को सूचना दी। परिजन भी मौके पर आ गए। सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें