फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह ग्यारह से शाम छह बजे तक शहर में नहीं घुसेंगीं रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रविवार को मुरादाबाद में 59 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा कड़ी सुरक्षा में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 09.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02.30 से 03.30 बजे तक चलेगी। जिसमें 27,000 परीक्षार्थी और सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थियों के अतिरिक्त उनके अभिभावक भी अधिक संख्या में आने की संभावना है। रविवार को शहर में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि बिजनौर, कांठ की तरफ से मुरादाबाद आने वाली रोडवेज बसें सुबह ग्यारह बजे तक पूर्व की भांति चलेंगी। जबकि 11.00 बजे से शाम छह बजे तक तहसील/किला तिराहा से अंदर शहर में नहीं जाएंगी। वहीं से सवारियां लेकर वापस चली जाएंगी।
संभल, दिल्ली, बिलारी रोड से आने वाली रोडवेज व प्राईवेट बसें सुबह ग्यारह बजे तक पूर्व की भांति चलेंगी। ग्यारह से शाम छह बजे तक आजाद नगर मोड तक आएंगी। वहीं से सवारियां लेकर वापस चली जाएंगी।
विज्ञापन

रामपुर और बरेली की तरफ से आने वाली रोडवेज व प्राईवेट बसें ग्यारह बजे से शाम छह बजे तक हनुमान मूर्ति तिराहे तक आएंगी और वहीं से सवारियां लेकर वापस चली जाएंगी।
काशीपुर और टांडा व रामपुर की तरफ से आने वाली रोडवेज वप्राईवेट बसें भी 11 बजे शाम छह तक तक प्रेम वंडरलैंड फ्लाईओवर के नीचे तक आएंगी तथा वहीं से सवारियां लेकर वापस जाएंगी।
विज्ञापन

पास वाले भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश सुबह आठ बजे से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें