फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी, 17 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली के आनंद विहार से आजमगढ़ जा रही हापुड़ डिपो की बस दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर शनिवार देर रात को रामगंगा पुल के पास खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। इससे यात्री बस के अंदर ही अपनी-अपनी सीटों से दूर जा गिरे। हादसे में चालक-परिचालक समेत 17 लोग घायल हो गए। बस में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, रोडवेज प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल दस यात्रियों को अस्पताल पहुंचकर पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई।
विज्ञापन

शनिवार रात को बस चालक अशोक कुमार निवासी पिलखुआ व द्वितीय बस चालक करन सिंह निवासी बुलंदशहर और परिचालक योगेंद्र कुमार निवासी अलीगढ़ आनंद विहार से हापुड़ डिपो की बस लेकर आजमगढ़ के रवाना हुए। बस चालक अशोक कुमार के मुताबिक बस में 32 यात्री सवार थे। यात्रियों के मुताबिक रात करीब साढे़ 12 बजे जैसे ही बस दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कटघर थाना क्षेत्र के जीरो प्वांट के करीब पहुंची वैसे ही हल्की बारिश होने लगी। इस बीच बस हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा घुसी। जोरदार टक्कर से बस और ट्रैक्टर-ट्राली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही बस में सवार सभी यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिरकर व सीट से टकराकर बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज से यात्रियों में भी चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर कटघर एसएचओ गजेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। सीओ कटघर ने भी मौके पर जाकर जांच की। इस दुर्घटना में रोडवेज बस के दोनों चालक व परिचालक के अलावा 14 अन्य यात्री भी घायल हुए हैं। वहीं, अन्य सवारियों को दूसरी बसों में बैठाकर उनके गंतव्य तक भेजा गया। घायलों में दस की दशा गंभीर बताई गई है। इन सभी दस घायलों को रोडवेज प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक सोमपाल सिंह ने अस्पताल पहुंच कर पांच-पांच हजार रुपये दिए। मामूली रूप से घायल सात अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें