फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर्स कालोनी में 12 दिन से खुदी पड़ी सड़क, लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
आशियाना कॉलोनी में नगर निगम द्वारा खोदी गई सड़क। संवाद - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। आशियाना कालोनी फेज वन (टीचर्स कालोनी) में सीवर लाइन डालने के कार्य के दौरान खुदाई के बाद सड़क को बिना समतल व मरम्मत के छोड़ दिया गया। इसके चलते कालोनी के लोग पिछले 12 दिनों से परेशान हैं। कालोनी के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। उसमें एक स्कूली वैन भी फंस चुकी है, लेकिन इसके बाद भी संबंधित कंपनी के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पार्षद ने भी इस आशय की शिकायत की है, लेकिन इसके बाद भी सड़क की मरम्मत का काम नहीं हो सका है। हालात यह है कि कालोनी में रहने वाले लोग अपने आगे की ऊबड़खाबड़ सड़क को खुद बराबर कर रहे हैं और पानी डाल कर बैठा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में सीवर लाइन फेज-2 के कार्य का ठेका जल निगम की ओर से केके स्पुन कंपनी को दिया गया है। कंपनी की ओर से चार अप्रैल को वार्ड-18 के आशियाना कालोनी फेज-1 (टीचर कालोनी) में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया। इसके लिए सड़क की बीच में खुदाई कर सीवर लाइन के पाइप डाले गए हैं। कॉलोनी के लोगों के मुताबिक पूरी कालोनी में करीब एक किमी से अधिक सड़क की खुदाई कर उसमें सीवर लाइन डालने के बाद संबंधित कंपनी के लोगों ने खोदी गई सड़क को बिना समतल किए अथवा उसकी मरम्मत किए छोड़ दिया। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। मजबूरन कुछ लोगों ने अपने आगे की सड़क को खुद अथवा मजदूर लगाकर समतल कराया है। खोदी गई सड़क की उड़ती धूल व मिट्टी को रोकने के लिए सुबह शाम पानी का छिड़काव भी खुद ही कर रहे हैं।
सीवर लाइन डालने के लिए कालोनी की सड़क की चार अप्रैल को खुदाई का काम शुरू किया गया था। उस समय कहा गया गया था कि बाद में सड़क को समतल करा दिया जाएगा और सड़क का निर्माण भी करा दिया जाएगा। लेकिन ऐसा किया नहीं। खुद ही ऊबड़ खाबड़ खुदी सड़क को घर के सामने थोड़ा बहुत ठीक किया है। आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

- ब्रह्मजीत विश्नोई
सीवल लाइन डालने वाली कंपनी के लोग शुक्रवार को भी आए थे। थोड़ बहुत अपने काम का सामान डाल कर चले गए। ऊबड़ खाबड़ सड़क को ठीक करने की अभी तक जहमत कंपनी के लोगों ने नहीं उठाई। कालोनी के लोगों को हो रही परेशानी से पार्षद भी नगर निगम को बता चुकी हैं। इसके बाद भी खोद कर छोड़ी सड़क को ठीक नहीं किया गया।
- सुरेश छिल्लर
टीचर कालोनी की सभी सड़कें खोद कर छोड़ दी गई हैं। एक स्कूल की वैन भी खोद कर छोड़ी गई सड़क में हुए गड्ढे में फंस गई थी। जिसे कालोनी के लोगों ने धक्का देकर निकाला। कार्य करने वाली कंपनी के लोग मार्ग पर पानी डालने का कार्य नहीं कर रहे हैं। लोग काफी परेशान हैं। जिम्मेदार लोगों को ध्यान देना चाहिए।
- राजीव गुप्ता
सीवर लाइन डालने के लिए खोद कर सड़क छोड़ने से कालोनी के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कालोनी के लोग मुझसे भी अपनी दिक्कत बयां कर चुके हैं। इस पर मैं व मेरे पति दोनों लोगों ने जल निगम के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की थी। उन्हें लिखित शिकायत भी दी। उन्होंने जेई व कंपनी के लोगों को समस्या का समाधान करने के निर्देश भी दिए, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मैं चाहती हूं कि जहां सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो जाए उसकी मरम्मत कर दी जाए। जिससे लोगों को आवागमन में किसी तरह की कोई परेशानी न हो सके।
- पुष्पा चौहान, पार्षद वार्ड-18
सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की मिट्टी बैठने के बाद ही उस पर सड़क निर्माण कराया जा सकता है। अगर ऐसा नहीं किया गाय तो सड़क बैठ जाएगी। इस लिए अभी कुछ दिन तक मिट्टी बैठने के लिए छोड़ी गई है। जल्द ही उसमें पानी भर कर उसे बैठालने का काम किया जाएगा। साइड के चैंबर बनने अभी बाकी हैं। इस लिए अभी सड़क की मरम्मत का काम रुका है।
विज्ञापन

- असीम जमील, प्रोजेक्ट मैनेजर केके स्पुन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें