फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा छूटते ही धड़ाम हुई सारी व्यवस्थाएं, शहर में लगा भीषण जाम

विज्ञापन
मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन पर शिक्षक पात्रता परीक्षा छुटने के बाद लगा जाम। अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपी टेट परीक्षा समाप्त होते ही शहर में जाम लग गया। रेलवे स्टेशन रोड पर लोकोशेड पुल से लेकर संभल चौराहे तक वाहन रेंगते रहे। दस बजे के बाद ही यातायात सामान्य हो पाया। हालांकि प्रशासन ने यातायात सुचारू रखने के लिए काफी तैयार की थी।
विज्ञापन

महानगर में बुधवार को यूपी टेट की परीक्षा 35 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक चली। दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक 22 केंद्रों में हुई थी। परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षार्थी केंद्र से बाहर सड़कों पर निकले तो जाम की स्थिति पैदा हो गई। देखते ही देखते रेलवे स्टेशन रोड पर फव्वारा चौक से संभल चौराहे तक जाम लग गया। दुपहिया और चार पहिया वाहन निकालना मुश्किल हो गया। मुख्य मार्गों पर जाम लग तो लोगों ने वैकल्पिक मार्गों से निकलने का प्रयास किया। लेकिन कुछ ही देर में इन मार्गों पर भी जाम लग गया। रात दस बजे के बाद ही जाम कम हो पाया।
रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर जुटी भीड़
मुरादाबाद। परीक्षा समाप्त होते ही अभ्यर्थियों की भीड़ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच गईं। दूसरे जनपदों को जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ बस में घुसी तो खूब धक्का मुक्की हुई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी काफी संख्या में अभ्यर्थी व उनके अभिभावक पहुंच गए। जिसे देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी भी अलर्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें