फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक चीख पुकार, लाशों के बीच अपनों को तलाशते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर शनिवार सुबह हुए भीषण हादसे ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। दुर्घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक चारों तरफ चीख पुकार मची रही। जिला अस्पताल की मोर्चरी और पोस्टमार्टम हाउस पर लाशों के बीच कोई अपने पिता की तलाश कर रहा था तो कोई अपने भाई को ढूंढते हुए बिलख पड़ा। दोपहर बारह बजे तक मृतकों की पहचान हो सकी।
विज्ञापन

कुंदरकी और बिलारी क्षेत्र के लोग हर रोज रोजगार व दूसरे जरूरी गांवों से मुरादाबाद जाते हैं। शनिवार सुबह भी एक प्राइवेट मिनी बस यात्रियों को लेकर मुरादाबाद के लिए रवाना हुई थी। कुंदरकी में मुरादाबाद आगरा हाईवे पर नानपुर के पास यात्रियों से भरी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें सवार दस लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी जैसे ही बिलारी और कुंदरकी क्षेत्र में फैली तो वो सभी लोग डर गए। जिनके परिवार से कोई न कोई सदस्य सुबह मुरादाबाद के लिए रवाना हुआ था। किसी ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो कोई दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया। जिससे काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जिन्हें काबू करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां लोगों को अपने देखने नहीं मिले तो वो रोते बिलखते जिला अस्पताल तक पहुंच गए। तब तक पुलिस हादसे में मरने वालों के शवों मोर्चरी और पोस्टमार्टम हाउस भिजवा चुकी थी। इसके बाद मोर्चरी पर भी काफी संख्या में लोग आ गई। यहां लाशों के बीच कोई अपने पिता को तलाशते रो पड़ा तो कोई अपने भाई की लाश देखकर बेसुध हो गया। यहां मौजूद परिजनों की चीख पुकार सुनकर हर किसी की आंस नम हो गई। लोग भले ही यहां अपनों की तलाश लाशों के बीच कर रहे थे, लेकिन वह कतई नहीं चाह रहे थे कि उनके यहां मिल जाएं। उधर हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों के शवों को दुर्घटनास्थल से ही सीधे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया था। चार लोगों की पहचान पोस्टमार्टम हाउस पर हुई। यहां भी शाम तक चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें