फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संशोधित खबर....कार की टक्कर से बाइक सवार की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। थाना क्षेत्र के दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर करनपुर चौराहे के पास शुक्रवार की दोपहर दो बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार नरेंद्र (45) की मौत हो गई जबकि उनके साथी अमित घायल हो गए। इसी कार ने एक दूसरी बाइक में भी टक्कर मारी जिसमें एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भगतपुर थानाक्षेत्र के उदावाला निवासी नरेंद्र (45) अपने साथी अमित के साथ बाइक से दोपहर दो बजे दलपतपुर बिजलीघर से घर लौट रहे थे। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर करनपुर चौराहे के पास पहुंचे तभी अलीगंज की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए। इस हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मूंढापांडे सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए और दोनों को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया है। उधर इस कार ने दूसरी बाइक में टक्कर मार दी जिससे रश्मि पत्नी राम कुंवर घायल हो गईं। उन्हें परिजन उपचार के लिए रामपुर के निजी अस्पताल ले गए। मूंढापांडे थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। कार और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें