फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपमान का बदला: पड़ोसी ने की थी पाकबड़ा में किसान की गला रेतकर हत्या, आरोपी को पहनाई थी जूतों की माला

Tue, 22 Oct 2024 12:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पाकबड़ा में किसान घनश्याम सैनी की हत्या पड़ोसी युवक ने रंजिश के कारण की थी। पुलिस जांच में पता चला कि आठ महीने पहले उसे जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया गया था। आरोपी ने अपमान का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन
किसान घनश्याम सैनी और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकबड़ा में किसान घनश्याम सैनी की हत्या उसके ही पड़ोसी युवक ने की थी। आरोपी ने आठ माह पहले एक युवती के साथ छेड़खानी की थी। तब आरोपी की पिटाई और जूतों की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया था। उसी अपमान का बदला लेने के लिए आरोपी ने किसान को मार डाला।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। घनश्याम सैनी खेतीबाड़ी के अलावा पाकबड़ा के साप्ताहिक बाजार की ठेकेदारी भी करते थे। 16 अक्तूबर की रात घटना से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने साप्ताहिक बाजार में उगाही करने के बाद अन्य ठेकेदारों के साथ बैठ कर रुपयों का बंटवारा किया था।

बाजार में घनश्याम के अलावा कई और ठेकेदार भी शामिल थे। पुलिस ने इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटना वाली रात मोहल्ले में रहने वाला एक युवक खेत की ओर जाता दिखाई दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उससे हिरासत में लिया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह कई दिन से किसान की हत्या की साजिश रच रहा था। कुछ लोगों ने मुझे जूतों की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया था।

जिस कारण उसका अपमान हुआ और अब उसके रिश्ते नहीं आ रहे हैं। इसी रंजिश में उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें