फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्नमाक: संपत्ति विवाद में सेवानिवृत्त शिक्षक ने काट दी विधवा बहू की नाक, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 15 Sep 2022 08:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे घर से बाहर निकालना चाहते हैं और उसे संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं। इसी को लेकर आए दिन झगड़ा करते हैं। पीड़ित महिला रश्मि कौशिक का आरोप है कि बुधवार सुबह ने महिला के साथ गाली गलौज की। महिला ने इसका विरोध किया तो ससुर चाकू निकाल लाया और महिला पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
ससुर ने काटी विधवा बहू की नाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर के देहरी गांव में बुधवार सुबह सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपनी बहू पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में महिला की नाक पर गहरा घाव हो गया। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के देहरी गांव निवासी रश्मि कौशिक के पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला के दो बेटे प्रिंस और हर्ष हैं। महिला ससुराल में ही मकान की ऊपरी मंजिल पर रहती है, जबकि परिवार के अन्य लोग भूतल पर रहते हैं। महिला के ससुर भगीरथ सरन सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। जबकि देवर प्रवीण कौशिक शिक्षक है। 

महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे घर से बाहर निकालना चाहते हैं और उसे संपत्ति से बेदखल करना चाहते हैं। इसी को लेकर आए दिन झगड़ा करते हैं। पीड़ित महिला रश्मि कौशिक का आरोप है कि बुधवार सुबह ने महिला के साथ गाली गलौज की। महिला ने इसका विरोध किया तो ससुर चाकू निकाल लाया और महिला पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

इस हमले में महिला घायल हो गई। उसकी नाक में गहरा घाव हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। सीओ कटघर शैलजा मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें