फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीटीसी के रिटायर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, खाना खाने के बाद टहलने निकला था मृतक

Wed, 23 Sep 2020 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर रेलवे पुल के नीचे पीटीसी के रिटायर कर्मचारी राधेश्याम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराई।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि राधेश्याम पीटीसी मुरादाबाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हिमगिरि कॉलोनी में रहते थे। 

परिवार के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8:30 बजे राधेश्याम घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से वह लापता हो गए। बुधवार सुबह लोगों ने उनका शव रेलवे पुल के नीचे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें