फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ईंट से सिर पर हमला कर रेस्टोरेंट संचालक की हत्या, कब्रिस्तान में मिला शव; दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 09 Apr 2024 09:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद जिले में एक रेस्टोरेंट संचालक की ईंट से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव कब्रिस्तान में पड़ा मिला। मामले में पुलिस ने दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटघर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक विष्णु सैनी (40) की सिर और चेहरे पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। सोमवार रात उसका शव कटघर क्षेत्र में कब्रिस्तान में पड़ा मिला, जबकि पास में ही स्कूटी खड़ी थी। इसके जरिए पुलिस मृतक की पहचान करा पाई। इस मामले में पुलिस ने विष्णु के दो दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मृतक विष्णु का परिवार मझोला थाना क्षेत्र के शिवनगर जयंतीपुर में रहता है। परिवार में पत्नी सुषमा, दो बेटियां रेशू, गुनगुन और दो बेटे अमन व वंश हैं। विष्णु के छोटे भाई रमेश सैनी ने बताया कि विष्णु अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर के पास ही एक रेस्टोरेंट चलाते थे। सोमवार सुबह विष्णु अमरोहा जनपद के सूदनपुर गांव में रहने वाले अपने मामा सुरेश के घर जाने की बात कहकर घर से स्कूटी से निकले थे।

इसके बाद वह घर नहीं लौटे। परिजन यह सोच रहे थे कि वह मामा के घर ही रुक गए होंगे। रात करीब एक बजे कटघर क्षेत्र में बंद पड़ी मैदा मिल के पास स्थित कब्रिस्तान में एक स्कूटी लावारिस हालत में पड़ी देखी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आस पड़ोस में तलाशी ली तो एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी। उसके चेहरे और सिर से खून बह रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई।
विज्ञापन


पुलिस स्कूटी की नंबर प्लेट के जरिए स्कूटी के स्वामी का एड्रेस ट्रेस किया। इसकी जानकारी मिलने पर रमेश और उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव देखकर मृतक की पहचान विष्णु के रूप में की। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि इस मामले में विष्णु के भाई रमेश की तहरीर पर विष्णु के दोस्त अनिकेत और छोटू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में दो लोगों से पूछताछ कर रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं,, जिसके जरिए पुलिस हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें