फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छह बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य टीमों को सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 01 Jul 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा स्थापित की गई बाढ़ चौकियों पर छह स्वास्थ्य टीमों को लगाया गया है। सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने प्रत्येक बाढ़ चौकी पर एक-एक चिकित्सक सहित चार स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


बारिश के मौसम में प्रतिवर्ष कांठ के खादर क्षेत्र में रामगंगा नदी तबाही मचाती है। ऐसे में नदी के उफनाने से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालत हो जाते हैं। प्रशासन हर साल छह बाढ़ चौकी बनाता है।
इन बाढ़ चौकियों पर सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने सोमवार को स्वास्थ्य टीमों को लगाते हुए पाइंदापुर बाढ़ चौकी पर डॉ. मनोज यादव, एएनएम किरन, डीआरए सतीशचंद्र, सीएचओ सतरूपा, सलेमपुर बाढ़ चौकी पर डॉ. राहुल यादव, एएलटी पंकज, सोनम व सीएचओ डालचंद्र, बेगमपुर बाढ़ चौकी डॉ. मनोज द्वितीय, बीएचडब्लू मोहित कश्यप, एएनएम सुनीता व सीएचओ अंकिता, मल्लीवाला चौकी पर डॉ. प्रशांत वर्मा, सीएचओ प्रियंका, वार्ड वॉय अनुज कुमार और राजीपुर खद्दर बाढ़ चौकी पर डॉ. जुल्फिकार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक भगवान सिंह, एएनएम नतिया देवी और वार्ड वॉय राजन कुमार को नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी से हर समय अपनी-अपनी चौकी नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें