फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालक की हत्या में दो मालिक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाने में बरेली स्थित कपूर ट्रैवल्स के मालिकों मनोज कपूर और ऋषि कपूर समेत चार लोगों के खिलाफ बस चालक की हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। एडीजी बरेली जोन के आदेश पर दर्ज की गई रिपोर्ट में बस हेल्पर और दूसरे चालक को भी आरोपी बनाया गया है। चालक के पिता का आरोप है कि रुपयों के लेनदेन के विवाद में लोहे की रॉड उनके बेटे के पेट में घुसकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

बरेली जनपद के नवाबगंज थानाक्षेत्र के रतना नंदपुर निवासी महेंद्र सिंह ने एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें वादी ने बताया था कि उसका बेटा हरपाल सिंह (35) बरेली स्थित कपूर ट्रैवल्स की बस चलाता था। ट्रैवल्स के मालिक मनोज कपूर और ऋषि कपूर ने उनके बेटे को बस लेकर पंजाब के लिए भेजा था। पंजाब से लौटते समय 29 जून की रात हरपाल ने अपनी पत्नी पदमावती को कॉल कर बताया था कि वह मुरादाबाद पहुंच चुका है। यहां ढाबे पर खाना खा रहा है। खाना खाने के बाद वह बरेली के लिए रवाना हो जाएगा। इसके बाद परिवार का बस चालक से कोई संपर्क नहीं हुआ है। उसका मोबाइल भी बंद हो गया था। बस चालक के पिता का आरोप है कि इसी बीच बस मालिक ने हरपाल की पत्नी को कॉल कर बताया था कि हरपाल ने बस डिवाइडर पर चढ़ा दी है। उससे रुपये छीनने के बाद वहां से भगा दिया गया है। रात तक वह घर पहुंच जाएगा, लेकिन बस चालक घर नहीं पहुंचा था। तीस जून को चालक का शव मूंढापांडे क्षेत्र में पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने मुरादाबाद पहुंचकर अज्ञात शव की पहचान हरपाल के रूप में की थी। पिता का आरोप है कि उन्होंने मुरादाबाद पुलिस अधिकारियों से मामले की शिकायत की, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि मालिक मनोज कपूर, ऋषि कपूर, हेल्पर शेखर और दूसरे चालक वसीम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पिता का आरोप है कि रुपयों के लेनदेन के विवाद में आरोपियों ने बस चालक के पेट में लोहे की रॉड घुसकर हत्या की है।
मूंढापांडे थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू की गहनता से जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल का निरीक्षण, प्रत्यक्षदर्शियों और बस में सवार यात्रियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित आनंद, पुलिस अधीक्षक नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें