फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ थाने के पांच सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट, चार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। किसान की मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली को रोककर जबरन रुपये वसूलने और मारपीट किए करने पर थाने के पांच सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसएसपी के आदेश पर पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिससे हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के गांव भैंसली जमालपुर का रहने वाला राशिद 16 सितंबर को अपने चचेरे भाई के घर पशुओं के नीचे डालने के लिए अपने खेत से मिट्टी लेकर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में उसे कांठ थाने के सिपाही कृष्णवीर और एक अन्य सिपाही ने रोक लिया था। वह अवैध खनन करने की बात करते हुए ट्रैक्टर ट्राली को ले जाने लगे। हालांकि राशिद ने मना किया। लेकिल दोनों सिपाही नहीं माने। उन्होंने कुछ दूरी पर जाने के बाद राशिद से 20000 रुपये की डिमांड की। जिसे लेकर राशिद ने असमर्थता जताई। इसके बाद काफी अनुरोध करने पर सिपाहियों ने 6500 रुपये राशिद से लेकर ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ दिया। राशिद ने गांव पहुंचकर यह बात एक रिटायर्ड सीओ को बताई। जिस पर रिटायर्ड सीओ ने सिपाही कृष्णवीर से फोन पर बातचीत की और राशिद के गरीब होने की बात कहकर रुपये लौटाए जाने के लिए कहा। रिटायर्ड सीओ के हस्तक्षेप पर 17 सितंबर को सिपाही कृष्णवीर ने गांव के शाहिद को लिए गए 6500 रुपये लौटा दिए। 20 सितंबर को राशिद फिर से एक ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी पशुओं के नीचे डालने के लेकर आ रहा था। उसके साथ चचेरे भाई मुशाहिद और साबिर भी थे। ट्रैक्टर पर साबिर का पुत्र आसिफ भी बैठा था। आरोप है कि सिपाही कृष्णवीर, नींटू बालियान और अन्य तीन सिपाही फिर पहुंच गए और दोबारा से राशिद के ट्रैक्टर को रोक लिया। उन्होंने साबिर के पुत्र आसिफ से मारपीट कर उसे ट्रैक्टर से गिरा दिया। मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर थाने आ गए।
सोमवार को राशिद एसएसपी प्रभाकर चौधरी से मिला और कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर पांचों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश कांठ पुलिस को दिए। जिसके बाद सिपाही कृष्णवीर सिंह, नींटू बालियान व तीन अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही एसएसपी ने सिपाही कृष्णवीर, नींटू बालियान, समीर व राहुल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिससे पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें