फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः संक्रमण की नहीं बनी चेन, सभी की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच राहत भरी खबर है। संक्रमित जेई के परिवार के चारों सदस्यों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं इंजीनियर के संपर्क में रहे आठ लोगों की एंटीजन रिपोर्ट भी निगेटिव पाई गई है। यानी कि संक्रमण की नई चेन नहीं बन सकी है। हालांकि इनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद से लौटे एक इंजीनियर सोमवार को संक्रमित पाए गए थे। वह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में जेई के पद पर तैनात है। मंगलवार को उनके परिवार के चार सदस्यों की कोविड जांच कराई गई थी। एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बुधवार को उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं गुरुग्राम में दो दिन रहकर लौटे निजी कंपनी के इंजीनियर मंगलवार को संक्रमित पाए गए। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की आरआर टीम इंजीनियर के पहुंची। इंजीनियर के परिवार के आठ सदस्यों का सैंपल लिया गया। सभी सदस्यों की एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई है। बृहस्पतिवार को इन आठ लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आएगी। संक्रमण की नई चेन नहीं बनने से विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें