फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रंगदारी वसूलने और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर निवासी एक युवक से रंगदारी वसूलने और धमकी देने के आरोप में शुक्रवार शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिलारी नगर के मोहल्ला ठाकुरान निवासी सलीम अहमद की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती 18 जनवरी को उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई और कहने लगा कि वह करमानी बोल रहा है और संभल जिले के सिरसी कस्बे में रहता है यदि उसके मोबाइल पर रुपये नहीं डाले तब वह मुझे जान से मार देगा।
विज्ञापन

सलीम अहमद के अनुसार फोन करने वाला उसे बार-बार धमकाता रहा। दहशत की वजह से उसने कई बार थोड़ेे-थोड़े करके उसके मोबाइल पर रुपये डाल दिए। आरोपी कई बार उसे धमकाकर रंगदारी के रूप में रुपये वसूल चुका है। अब व्हाट्सएप कॉल करके फिर धमकी दे रहा है। रुपये वसलूने वाले उसके गिरोह में तीन अन्य लोग भी शामिल हैं। सलीम अहमद के अनुसार उसके पास मोबाइल की कॉल डिटेल और रुपये भेजने की रशीद साक्ष्य के रूप में मौजूद है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें