फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह साल के छात्र ने किया मासूम से बलात्कार

Thu, 14 Apr 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बलात्कार
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर पंद्रह वर्षीय कक्षा आठ के छात्र ने पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया। घटना के समय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी उसे बहाने से अपने घर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची रोते हुए बाहर आई तो मां ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


तब बच्ची ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची के पिता निजी फैक्ट्री में नौकरी हैं। मंगलवार को वह ड्यूटी गए थे। जबकि मां राशन की दुकान से राशन लेने गई थी। बच्ची घर के बाहर खेल रहती थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले राजमिस्त्री का पंद्रह वर्षीय बेटा आ गया। वह बच्ची को बहलाफुसला कर अपने घर ले गया। यहां आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार किया।

इसके बाद आरोपी ने बच्ची को अपने घर से भगा दिया। बच्ची रोते हुए आरोपी के घर से बाहर निकली। तब ही बच्ची की मां राशन की दुकान से आ गई। उसने बेटी को रोेते हुए देखा तो उससे पूछताछ की। तब बच्ची ने आपबीती सुनाई। इसके बाद वह बेटी को घर ले गई। सूचना देकर उसने अपने पति को घर बुला लिया। इसके बाद वह बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। मझोला इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी नाबालिग है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें