फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 May 2016 11:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मह‌िला उत्पीड़न
विज्ञापन
कटघर थानाक्षेत्र के रहमत नगर में शनिवार की रात एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ बलात्कार किया। शोर शराबा होने पर परिजन जागे तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


घटना शनिवार रात बारह बजे की है। आरोपी नौशाद पुत्र शमशाद है। वह रहमत नगर थाना कटघर निवासी है। शनिवार की रात आरोपी नौशाद पड़ोस में रहने वाले पीतल कारीगर के घर में घुस गया। यहां सो रही पीतल कारीगर की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन आए तो आरोपी फरार हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें