फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज पहुंचें पीलीकोठी... बुलंद करें जन-गण-मन का स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमर उजाला व हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स की ओर से आयोजित मां तुझे प्रणाम अभियान की शृंखला में 15 अगस्त को सामूहिक राष्ट्रगान होगा। सुबह 8:30 बजे पीलीकोठी चौराहा पर हूटर बजेगा। कुछ ही क्षणों में जन-गण-मन की ध्वनि कानों के जरिए हृदय में प्रवेश करने लगेगी। शहर के नागरिक इस आयोजन में शामिल होकर मातृभूमि को नमन करेंगे। सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होकर सभी भारत मां को प्रणाम करें।
विज्ञापन




प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में पीलीकोठी चौराहा पर मौजूद शहर के गणमान्य नागरिक राष्ट्रगान गाएंगे। 52 सेकंड के लिए ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से सभी वाहन अपने स्थान पर रोक दिए जाएंगे। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी राष्ट्रगान में शामिल होंगे। राष्ट्र को समर्पित इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए शहरवासी पीलीकोठी चौराहा पर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें