फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकबड़ा में मूक बधिर बच्चे से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में मूकबधिर बच्चे के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़ित घर पहुंचा और उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। तब उसने इशारों में अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पिता ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसका आठ वर्षीय बेटा मूकबधिर और मानसिक रूप से कमजोर है। गुरुवार दोपहर वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे कोई युवक अपने साथ एक खंडहर नुमा मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसे बाद आरोपी मौके से भाग गया। कुछ देर बाद बच्चा घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब परिवार के लोगों से बच्चे से पूछताछ की। तब उसने इशारों में अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें