फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमी ने किया शादी से इनकार... प्रेमिका ने पी लिया तेजाब, पुलिस ने युवक को भेजा जेल

Sun, 02 Mar 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भोजपुर (मुरादाबाद)

सार

भोजपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद युवती शादी पर अड़ी रही और शनिवार को तेजाब पी लिया। 
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो युवती ने मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा तो युवती ने तेजाब पी लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, इस मामले की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


भोजपुर के एक गांव निवासी युवती ने 23 फरवरी को भोजपुर थाने में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। युवती ने आरोप लगाया कि पांच साल से गांव निवासी युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

अब आरोपी युवक शादी करने से इन्कार कर दिया। आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे दो लाख रुपये भी ले लिए हैं। पीड़िता ने दर्ज कराए केस में बताया कि जब उसके परिजन आरोपी के घर शादी की बात करने गए तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने 27 फरवरी को आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज करा दिए। बताया जा रहा है कि इसके बाद भी युवती शादी करने पर अड़ी थी।

शनिवार दोपहर अचानक युवती की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने शाैचालय की सफाई में इस्तेमाल होने वाला तेजाब पी लिया है। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। थाना प्रभारी शरद मलिक का कहना है आरोपी को जेल भेजा चुका है। युवती के तेजाब पीने की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को एक व्यक्ति ने मूंढापांडे थाने में केस दर्ज कराया था।

आरोप लगाया था कि दलपतपुर निवासी आसिफ उसकी बेटी का अपहरण ले गया गया है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को बरामद कर उसके बयान दर्ज किए। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने केस में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा बढ़ा ली। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें